{"_id":"620f416940ac884dc95b3e1e","slug":"central-government-to-review-the-security-of-poet-former-aap-leader-kumar-vishwas-after-statement-on-cm-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार विश्वास की बढ़ेगी सुरक्षा?: केजरीवाल पर बयान के बाद सरकार हुई सतर्क, गृह मंत्रालय में मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुमार विश्वास की बढ़ेगी सुरक्षा?: केजरीवाल पर बयान के बाद सरकार हुई सतर्क, गृह मंत्रालय में मंथन
Fri, 18 Feb 2022 12:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:19 PM IST
सार
गृह मंत्रालय कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर विचार कर रहा है। दरअसल, कुमार विश्वास ने केजरीवाल को लेकर बड़े खुलासे किए हैं, जिससे पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया है। विश्वास ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे।
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : instagram/
विस्तार
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता व कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा को लेकर समीक्षा कर रहा है। यह खबर तब सामने आई है, जब कुमार विश्वास ने केजरीवाल को लेकर बड़े खुलासे किए हैं, जिससे पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया है। दरअसल, विश्वास ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने दावा किया था कि, केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बताया था फार्मूला
कुमार विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।
केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी
कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुमार विश्वास के आरोपों पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक चैनल से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है, कुछ भी कह देता है जिसे मोदी जी और राहुल जी ने गंभीरता ले लिया है। हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर मैं 10 साल से भारत के दो टुकड़े करने का प्लान कर रहा था, तो अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? इसे बकवास करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन 10 साल में कांग्रेस की सरकार रही और 7 साल से भाजपा सरकार है। इतना बड़ा आतंकवादी प्लानिंग कर रहा है तो क्या यह सरकारें सो रहीं थी। पीएम मोदी सो रहे थे। कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इससे पहले आप नेता राघव चड्ढा ने सवाल किया था कि अगर कुमार विश्वास के पास ऐसी कोई सूचना थी तो वे 2017 से आज तक क्यों चुप रहे। उन्हें चुनाव से एक दिन पहले ही इन बातों की याद क्यों आई?