फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government starts disciplinary action against Parambir Singh in Extortion case

जबरन वसूली मामला: परमबीर सिंह पर केंद्र ने शुरू की अनुशासनात्मक कार्रवाई

Thu, 23 Dec 2021 06:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 06:01 AM IST
सार

गृहमंत्री पाटिल ने बुधवार को राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान सपा के अबू आसिम आजमी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी

विज्ञापन
Central government starts disciplinary action against Parambir Singh in Extortion case
परमबीर सिंह - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ केंद्र  ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बुधवार को विधानसभा में बताया, मुंबई और ठाणे में जबरन वसूली के कई केस में नाम सामने आने के बाद इस महीने के शुरू में सिंह को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पब, होटल और रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाकर परमबीर सुर्खियों में आए थे। मुंबई और ठाणे में उनके खिलाफ रंगदारी के कई केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री पाटिल ने बुधवार को राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान सपा के अबू आसिम आजमी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि परमबीर सिंह के खिलाफ अखिल भारतीय सेवा नियम के तहत कार्रवाई आरंभ की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के गृह विभाग को 28 पुलिस अधिकारियों के निलंबन और परमबीर सिंह समेत 30 पुलिस अधिकारियों के गंभीर अपराधों में संलिप्त होने की सूचना मिली थी। अभी तक परमबीर सिंह और डीसीपी पराग मानेरे को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed