फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government sent highlevel teams in four states to strengthen monitoring and investigation efforts

कोरोना: केंद्र ने निगरानी और जांच के लिए चार राज्यों में भेजीं उच्चस्तरीय टीमें

Fri, 20 Nov 2020 06:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
Central government sent highlevel teams in four states to strengthen monitoring and investigation efforts
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर के कुछ जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय टीमें रवाना की हैं। ये टीमें संक्रमण के मामलों की रोकथाम, निगरानी, जांच और कुशल नैदानिक प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में राज्यों के प्रयासों को गति प्रदान करेंगी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन सामने आने वाले नए कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव हरियाणा और राजस्थान में आने वाले एनसीआर क्षेत्रों में देखा जा रहा है, जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया हरियाणा के लिए तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि डॉ. वी के पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग राजस्थान के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डॉ. एस के सिंह, निदेशक (एनसीडीसी) गुजरात के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि डॉ. एल. स्वास्तिचरण, अतिरिक्त डीडीजी, डीएचजीएस मणिपुर की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


टीमें उन जिलों का दौरा करेंगी जहां कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं और संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण उपायों, निगरानी, जांच और संक्रमित मामलों के कुशल नैदानिक प्रबंधन के राज्यों के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में सहयोग करेंगी।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय टीमें समय पर जांच और अन्य संबंधित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए राज्यों का मार्गदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed