फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government says that corona has little effect on children up to 14 years old

कोरोना वायरस : 14 साल तक के बच्चों पर कोरोना का असर कम

Sat, 20 Mar 2021 03:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 Mar 2021 03:48 AM IST
विज्ञापन
central government says that corona has little effect on children up to 14 years old
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि 14 साल तक के बच्चों  पर कोरोना का असर कम है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सदन को बताया कि अध्ययनों के मुताबिक बच्चों में वायरस का बहुत हल्का असर देखने को मिला है और अधिकतर मामलों में लक्षण ही नहीं दिखे। इस कारण बच्चों में कोरोना के प्रतिकूल असर को कम करने के लिए फिलहाल कोई विशेष कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है।

विज्ञापन


डॉ हर्षवर्धन ने एक लिखित जवाब में बताया कि बहुत कम ही ऐसा हुआ कि कोरोना पीड़ित बच्चों की हालत अधिक बिगड़ी हो और जिनमें हुआ भी तो संक्रमित होने के तीन से छह हफ्ते के बाद। उन्होंने बताया कि एम्स का बालरोग विभाग बच्चों में कोरोना के दूरगामी असर पर अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना रोकथाम के लिए तीन चरण में कार्ययोजना चल रही है, जिसमें आइसोलेशन, कोविड केयर वार्ड शामिल हैं। वहीं हर्षवर्धन ने बातया कि शिक्षा मंत्रालय ने विद्यार्थियों को मानसिक सामाजिक मदद के लिए मनोदर्पण परियोजना भी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शिक्षकों और अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 8448440632 जारी किया गया है। जिस पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को टेली काउंसिलिंग के जरिये तनाव की स्थितियों से बाहर आने में मदद की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed