फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government says 787 soldiers committed suicide in the Armed Forces since 2014

केंद्र सरकार: सशस्त्र बलों में 2014 से अब तक 787 जवानों ने की खुदकुशी

Tue, 23 Mar 2021 04:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Mar 2021 04:39 AM IST
सार

  • केंद्र ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 2014 के बाद से अब तक सशस्त्र बलों में 787 लोग कर चुके हैं आत्महत्या 
  • श्रीपद नाइक ने बताया कि सशस्त्र बलों ने सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं ताकि आत्महत्याएं हो सके कम 

विज्ञापन
Central Government says 787 soldiers committed suicide in the Armed Forces since 2014
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 2014 के बाद से अब तक सशस्त्र बलों में 787 लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें सबसे अधिक 591 आत्महत्याएं सेना में हुईं। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने एक लिखित जवाब में बताया कि इस अवधि में नौसेना में 36, वायुसेना में 160 सैनिकों ने आत्महत्या की।

विज्ञापन


नाइक ने बताया कि सशस्त्र बलों ने सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं ताकि आत्महत्याएं कम हों। देश में 13 मनोरोग केंद्र स्थापित किए। वायुसेना ने मिशन जिंदगी अभियान शुरू किया है। नाइक ने साथ ही सदन को बताया कि सशस्त्र बलों में कोरोना के कुल 44766 मामले दर्ज हुए जिनमें 119 सैनिकों की मौत हुई।
विज्ञापन


फास्टैग से रोजाना संग्रह 100 करोड़ के पार पहुंची: गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को संसद को बताया कि देश में फास्टैग से रोजाना औसत संग्रह 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सरकार ने 15 फरवरी की मध्य रात्रि से देश में फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्टैग नहीं होने पर वाहन स्वामियों से दो गुना टोल वसूला जाता है। गडकरी ने बताया कि 16 मार्च 2021 तक 3 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए गए। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2021 से 16 मार्च 2021 तक हर दिन 100 करोड़ रुपये फास्टैग से सरकार के खाते में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed