{"_id":"60984c988ebc3ecd8b2327f2","slug":"central-government-releases-8-923-crore-rs-for-rural-bodies-in-25-states-to-fight-with-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: केंद्र ने 25 राज्यों की पंचायतों को दिया 8,923 करोड़ रुपये का अनुदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: केंद्र ने 25 राज्यों की पंचायतों को दिया 8,923 करोड़ रुपये का अनुदान
Mon, 10 May 2021 02:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 May 2021 02:27 AM IST
सार
- अनुदान की राशि तीनों स्तरों गांव, ब्लाक और जिला स्तर पर इस्तेमाल की जाएगी
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्र सरकार ने 25 राज्यों में पंचायतों को 8,923 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ग्रामीण स्थानीय निकायों में महामारी की रोकथाम और पीड़ितों को राहत देने के उपायों के लिए 25 राज्यों को 8,923 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय के व्यय विभाग ने शनिवार को राज्यों को 8,923.8 करोड़ रुपये जारी किए। इसे ग्रामीण स्थानीय निकायों को अनुदान के रूप में दिया जाएगा। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनुदान की राशि तीनों स्तरों गांव, ब्लाक और जिला स्तर पर इस्तेमाल की जाएगी।
विज्ञापन
15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, इस तरह के अनुदान की पहली किस्त राज्यों को जून 2021 में जारी की जानी थी।बता दें कि कोरोना मौजूदा स्थिति को देखते हुए और पंचायती राज मंत्रालय की सिफारिश के बाद वित्त मंत्रालय ने इस अनुदान को सामान्य समय से पहले जारी करने का फैसला किया।
विज्ञापन