{"_id":"571a2a3c4f1c1b6a7d8b4738","slug":"central-government-release-843-crore-rupee-fund-fot-drought-hit-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक, पुडुचेरी, अरुणाचल में सूखा और बाढ़ राहत को 843 करोड़ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक, पुडुचेरी, अरुणाचल में सूखा और बाढ़ राहत को 843 करोड़ जारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक, पुद्दूचेरी और अरुणाचल प्रदेश को केंद्रीय सहायता देने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक हुई
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ और सूखे से प्रभावित कर्नाटक, पुद्दूचेरी और अरुणाचल प्रदेश को केंद्रीय सहायता देने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में समिति ने सूखे से प्रभावित कर्नाटक के लिए 723.3 करोड़ रुपए, बाढ़ से प्रभावित पुद्दूचेरी के लिए 35.14 करोड़ और भूस्खलन से प्रभावित अरुणाचल प्रदेश के लिए 84.33 करोड़ रुपए प्रदान करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश की केन्द्रीय सहायता 84.33 करोड़ रुपये में 18.00 करोड़ रुपए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत दी गई राशि भी शामिल है। इस बैठक में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और गृह, वित्त और कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन