{"_id":"5d7ad6528ebc3e017553a59e","slug":"central-government-promoted-10-senior-ips-officers-of-various-security-agencies-including-ib","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों में तैनात 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को दिया प्रमोशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों में तैनात 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को दिया प्रमोशन
Fri, 13 Sep 2019 05:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार ने गुरुवार को खुफिया विभाग समेत सीआरपीएफ, सीमा सुरक्षाबल, सीआईएसएफ और सशस्त्र सीमा बल में तैनात 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इन सभी अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यक्षेत्र में ही विशेष निदेशक और महानिदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
खुफिया विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्य कर रहे चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति देकर विशेष निदेशक बना दिया गया है। ये अधिकारी 1986 बैच के बिहार काडर के शील वर्धन सिंह और एके वर्मा, तेलंगाना काडर के प्रभाकर आलोका और मणिपुर काडर के शंभूनाथ सिंह हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इनके पदोन्नति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों मोहम्मद जावेद अख्तर और कुलदीप सिंह को एडीजी से पदोन्नति देकर विशेष महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही सीमा सुरक्षाबल के एडीजी नासिर कमाल को विशेष महानिदेशक बनाया गया है। सीआईएसएफ में आलोक कुमार पटेरिया और एमए गणपति को भी एडीजी से विशेष महानिदेशक बनाया गया है। सशस्त्र सीमा बल में एडीजी के पद पर तैनात जे चक्रवर्ती अब विशेष महानिदेशक होंगे।
विज्ञापन