शरद पवार बोले- भाजपा में शामिल न होने पर नेताओं पर दबाव बना रही सरकार, भाजपा का पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव (महाराष्ट्र) से पहले अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। सरकार उन नेताओं पर दबाव डाल रही है जो भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। यह हर जगह हुआ है।
शरद पवार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी और कांग्रेस के बीच करीब 240 सीटों को लेकर बातचीत हो गई है। साथ ही, हम बाकी सीटों के लिए अन्य दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आने वाले 8-10 दिनों में सभी सीटों पर भी फैसला हो जाएगा।
Sharad Pawar,NCP Chief: Central Govt is misusing their power before elections(Maharashtra), pressuring those leaders who are not willing to join BJP. This is not limited to Maharashtra, it has happened everywhere. pic.twitter.com/sNLozpgrXL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 28, 2019
शरद पवार के बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कई कांग्रेस और एनसीपी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ चुने हुए लोगों को ही शामिल किया जाएगा। ईडी या किसी एजेंसी द्वारा जारी जांच में जिनका नाम है उन लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि हमें किसी को आमंत्रित करने या उसका पीछा करने की आवश्यकता नहीं है, लोग खुद हमसे संपर्क कर रहे हैं। भाजपा ने कभी दूसरों पर दबाव बनाने की राजनीति नहीं की है। पिछले 5 वर्षों में सरकार ने कई चीनी कारखानों की मदद की जो कठिन समय का सामना कर रहे थे।
एक लंबी सूची है लेकिन किसी को भी इसके लिए भाजपा में शामिल होने को नहीं कहा गया। पवार साहब को अपनी ही पार्टी में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
D Fadnavis on S Pawar's statement: BJP has never done politics of pressuring others. In last 5 yrs,govt helped several sugar factories,facing difficult times. There's a long list but no one was asked to join BJP for this. Pawar sa'ab should have introspection within his own party https://t.co/v8Ugs9ZaT9
— ANI (@ANI) July 28, 2019