{"_id":"5fb964e2e0f51c3c2b20d21a","slug":"central-government-is-developing-covin-app-to-keep-the-data-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ला रही 'कोविन एप', कोरोना टीके का डाटा रखने में होगा मददगार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ला रही 'कोविन एप', कोरोना टीके का डाटा रखने में होगा मददगार
Sun, 22 Nov 2020 12:55 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के बाद कोरोना वैक्सीन का इंतजार हर कोई बहुत बेसब्री से कर रहा है। लोगों तक टीका आसानी से पहुंच सके, इसके लिए केंद्र सरकार एक एप ला रही है। इसका नाम 'कोविन एप' होगा। इसमें डाटा एकत्र हो जाएगा कि किसे टीका लगा है, कितना खरीदा गया, कितना वितरण हुआ और कितना भंडारण हुआ। साथ ही ये वैक्सीन प्राप्तकर्ता को पहले से सूचित भी कर देगा।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि यह एप समय के आधार पर डाटा अपलोड करने साथ ही डाटा प्राप्त करने में सहायक होगा। साथ ही जमीनी स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों को सक्षम बनाएगा। इसके अलावा राज्यों द्वारा केंद्र को डाटा को उपलब्ध कराने में मददगार होगा।
विज्ञापन
इर एप की भागीदारी में आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष्मान भारत जैसी एजेंसियां शामिल हैं। टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों का डाटा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही एप एक टीकाकरण प्रमाणपत्र भी उत्पन्न करेगा और इसे डिजी-लॉकर में संग्रहित करने का विकल्प प्रदान करेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन के आ जाने के बाद ही देश की अर्थव्यव्स्था में सुधार होगा, लोग बिना डरे घर से बाहर आ सकेंगे। लेकिन इसके लिए डाटा होना बहुत जरूरी है। रिकॉर्ड रखना जरूरी है कि किसे वैक्सीन लगा। साथ ही भंडारण और वितरण को लेकर पारदर्शिता आएगी और लोगों तक टीका पहुंचने में आसानी भी होगी।