{"_id":"628e495017aac8351213269c","slug":"central-government-has-asked-for-the-names-of-top-serving-and-retired-officers-he-process-of-selecting-cds-has-been-expedited","type":"story","status":"publish","title_hn":"New CDS: केंद्र सरकार ने मांगे शीर्ष सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों के नाम, सीडीएस चुनने की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New CDS: केंद्र सरकार ने मांगे शीर्ष सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों के नाम, सीडीएस चुनने की प्रक्रिया तेज
Wed, 25 May 2022 08:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 25 May 2022 08:50 PM IST
सार
सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने तीनों बलों से सेवारत प्रमुखों समेत शीर्ष पांच सेवारत अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त प्रमुखों और कमांडर-इन-चीफ रैंक के अधिकारियों के नाम मांगें हैं। आइए पढ़ते हैं खबर विस्तार से...
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने सेना, नौसेना और वायुसेना से वरिष्ठ सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के नाम मांगे हैं। सरकार ने यह कदम नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया के बीच में उठाया है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने तीनों बलों से सेवारत प्रमुखों समेत शीर्ष पांच सेवारत अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त प्रमुखों और कमांडर-इन-चीफ रैंक के अधिकारियों के नाम मांगें हैं। उन्होंने बताया कि सेवा मुख्यालय को केवल उन सेवानिवृत्त अधिकारियों के नाम देने को कहा गया है जो जनवरी 2020 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति लंबित है। यह पद पिछले साल 8 दिसंबर को देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के एक विमान हादसे में निधन के बाद से खाली है।
विज्ञापन
2019 में दोबारा केंद्र की सत्ता में आने के छह महीने के अंदर ही मोदी सरकार ने सीडीएस की नियुक्ति की थी। इसे देश के उच्च सैन्य ढांचे में सबसे बड़े सुधारों में से एक माना गया था। सीडीएस की नियुक्ति सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर की गई थी जोकि मौजूदा समय में एक अतिरिक्त सचिव रैंक के लेफ्टिनेंट जनरल के तहत कार्य कर रहा है। सीडीएस एकीकृत रक्षा स्टाफ का प्रमुख भी है जिसका नेतृत्व वर्तमान में वायुसेना का तीन स्टार अधिकारी कर रहा है।
विज्ञापन