फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government cancelled more than 4 crore fake ration card under nfasa

केंद्र सरकार ने रद्द किए 4.39 करोड़ राशन कार्ड, कहीं आपके राशन कार्ड पर तो नहीं चली तलवार

Mon, 09 Nov 2020 09:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 09 Nov 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
central government cancelled more than 4 crore fake ration card under nfasa
ration card

केंद्र सरकार ने राशन कार्ड के जरिए हो रही धांधली पर रोक लगाने और सही लाभार्थियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से 4.39 करोड़ फर्जी राशन कार्ड को रद्द कर दिया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने एनएफएसए के तहत यह कार्य किया है। रद्द किए गए राशन कार्डों के बदले में सही और योग्य लाभार्थियों या परिवारों को नियमित तौर पर नए राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन



दरअसल, सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने और इसके परिचालन में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इन्हीं में से एक है फर्जी राशन कार्ड को रद्द करना। इसके अलावा फर्जी राशन कार्ड को रद्द करने के पीछे सरकार ने कई कारण दिए।
विज्ञापन


राशन कार्डों और लाभार्थियों के डाटाबेस को डिजिटाइजेशन करना, राशन को आधार से जोड़ना, अपात्र या फर्जी राशन कार्डों की पहचान करना, डिजिटाइज किए गए डाटा के दोहराव को रोकना और लाभार्थियों के दूसरे जगह चले जाने या मौत हो जाने के मामलों की पहचान करने के लिए फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों ने 2013-20 तक की अवधि में देश के कुल 4.39 करोड़ फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया है। इसके अलावा एनएफएसए की ओर से जारी संबंधित कोटा, संबंधित राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से नियमित तौर पर एनएफएसए के तहत लाभार्थियों की सही पहचान के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 

इसके तहत पात्र लाभार्थियों और परिवारों को शामिल करने, उन्हें नए राशन कार्ड जारी करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed