{"_id":"5f0538228ebc3e4326356ea5","slug":"central-crime-branch-busted-a-prostitution-racket-in-a-raid-at-a-guest-house-in-yeshwantpur-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं को बचाया, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं को बचाया, दो लोग गिरफ्तार
Wed, 08 Jul 2020 08:36 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने यशवंतपुर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बंगलूरू के संयुक्त सीपी (अपराध) संदीप पाटिल ने कहा कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और पांच महिलाओं को बचाया गया है।
विज्ञापन
Central Crime Branch (CCB) has busted a prostitution racket in a raid at a guest house in Yeshwantpur; 2 persons arrested and 5 women rescued: Sandeep Patil, Joint CP (Crime), Bengaluru
— ANI (@ANI) July 8, 2020विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय अपराध शाखा ने गुरुवार रात बंगलूरू के एक वेश्यालय पर छापा मारकर वहां से 27 महिलाओं को बचाया। सीसीबी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुलदीप जैन ने बताया, गुरुवार की रात सहायक पुलिस आयुक्त मुदवी के नेतृत्व में सीसीबी महिला विंग की टीम ने वेश्यावृत्ति के एक रैकेट का पता लगाया और एक बड़े वेश्यालय पर छापा मारा।
विज्ञापन
जैन ने आगे बताया कि बचाई गई महिलाओं में नेपाल और पंजाब की नौ-नौ महिलाएं, दिल्ली की चार, महाराष्ट्र की दो, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की एक-एक महिलाएं हैं। जैन ने कहा, मुख्य दलाल (राजस्थान का मूल निवासी) योगेश और दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।