फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centers letter to states on violence against doctors, implement Epidemic Act strictly

डॉक्टरों से हिंसा पर केंद्र का राज्यों को पत्र, महामारी अधिनियम कड़ाई से लागू करें

Sat, 19 Jun 2021 07:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 07:09 AM IST
सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे अपने पत्र में कहा कि कि स्वास्थ्य कर्मियों की हर मोर्चे पर कोविड-19 प्रबंधन में सबसे अहम भूमिका है।

विज्ञापन
Centers letter to states on violence against doctors, implement Epidemic Act strictly
डॉक्टरों के साथ हिंसा - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले दिनों कुछ राज्यों में डॉक्टरों के साथ हिंसा के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक विस्तृत समीक्षा करके यह सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है कि संशोधित महामारी रोग अधिनियम के कार्यान्वयन के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा व भलाई के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे अपने पत्र में कहा कि कि स्वास्थ्य कर्मियों की हर मोर्चे पर कोविड-19 प्रबंधन में सबसे अहम भूमिका है।
विज्ञापन


हाल ही में असम, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत कुछ जगहों से डॉक्टरों, स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों तथा अन्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की खबरें आईं। उन्होंने कहा कि इस तरह के वाकये हमारे स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों के मनोबल को प्रभावित करते हैं जिन्होंने कोविड-19 प्रबंधन में सभी चुनौतियों के खिलाफ अनुकरणीय प्रतिबद्धता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें , कुछ दिन पहले असम के होजई जिले में डॉक्टर पर हमले के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इस पत्र में आईएमए ने शाह से स्वास्थ्य संबंधी हिंसा के खिलाफ एक प्रभावी और मजबूत कार्रवाई को मंजूरी देने का अनुरोध किया गया था।


बता दें कि असम के होजई जिले में फुलताली मॉडल अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत के बाद पुरुषों के एक समूह द्वारा एक ऑन-ड्यूटी डॉक्टर पर हमला किया गया था। जिसके बाद से राज्य के डॉक्टरों में नाराजगी देखी गई। वहीं आईएमए ने भी घस घटना की कड़ी निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed