{"_id":"6075b1028ebc3eda731ba90e","slug":"center-warns-do-not-use-remadecivir-injection-at-home-only-to-be-given-to-serious-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने किया आगाह: रेमडेसिविर इंजेक्शन का घर पर न करें इस्तेमाल, सिर्फ गंभीर रोगियों को दिया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने किया आगाह: रेमडेसिविर इंजेक्शन का घर पर न करें इस्तेमाल, सिर्फ गंभीर रोगियों को दिया जाए
Tue, 13 Apr 2021 08:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 13 Apr 2021 08:26 PM IST
सार
- डॉक्टर इसका विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें
- अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ही दिया जाए
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच केंद्र ने मंगलवार को आगाह किया कि यह घर पर उपयोग के लिए नहीं है। सरकार ने डॉक्टरों से कहा कि चिकित्सकों को इस वायरस-रोधी दवा का 'विवेकपूर्ण एवं न्यायसंगत' उपयोग करना चाहिए। इसे अस्पतालों में कोविड-19 के सिर्फ गंभीर रोगियों को ही दिया जाए।
विज्ञापन
दवा दुकानों से नहीं खरीदें इंजेक्शन
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रेमडेसिविर का उपयोग सिर्फ उन्हीं मरीजों के लिए किया जाए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने और बाहर से ऑक्सीजन देने की जरूरत है। इसकी यह एक पूर्व शर्त है। घर पर और हल्के लक्षणों वाले संक्रमण के मामलों में इसके उपयोग का कोई सवाल ही नहीं है तथा इसे दवा दुकान से नहीं खरीदना है।
विज्ञापन
कोविड-19 के लिए क्लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल में अनुसंधानात्मक उपचार के तौर पर इसे कोरोना वायरस से संक्रमित गंभीर रोगियों पर उपयोग के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
निर्यात प्रतिबंधित, प्रचुर मात्रा में उपलब्ध
डॉ. पॉल ने कहा कि कुछ क्षेत्रों से रेमडेसिविर की कमी पड़ने की खबरें आने के मद्देनजर इसके निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है और यह दवा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
दवा दुकानों पर भीड़ गलत
डॉ. पाल ने कहा कि रेमडेसिविर के लिए दवा दुकान के बाहर कतार में खड़े होना गलत संदेश दे रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से अस्पताल में भर्ती रोगियों पर रेमडेसिविर का तर्कसंगत, सही और विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की।
संक्रमण बढ़ने से बढ़ गई मांग
देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने से इस दवा की मांग काफी बढ़ गई है, ऐसे में भारत ने रविवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें, कि इस इंजेक्शन की भारी मांग है। कई शहरों में इसका स्टॉक खत्म होने से दवा दुकानों व अस्पतालों में हंगामा होने लगा था। निर्यात रोकने के बाद व सप्लाई बढ़ाने के सरकार के निर्देश से स्थिति कुछ सुधरी है। इसकी कमी को लेकर देशभर से हंगामे की खबरें आ रही थीं।