फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   center tells to SC that we can not impose technical ban on blue whale game

ब्लू व्हेल गेम टेरर: SC में केंद्र बोला- गेम पर बैन लगाना नामुमकिन

Tue, 21 Nov 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
center tells to SC that we can not impose technical ban on blue whale game

ब्लू व्हेल गेम के आतंक पर रोक लगाने के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि गेम पर तकनीकी बैन लगाना संभव नहीं है, इसलिए पेरेंट्स को हिदायत दी जाती है कि वे अपने बच्चों पर नजर बनाए रखे। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कहा कि पेरेंट्स अपने बच्चे के डिप्रेशन में जाने से बचाए या फिर उन्हें ऐसा लगता है कि वे डिप्रेशन में हैं तो उन्हें इन गेम्स का शिकार होने से बचाने की पूरी कोशिश करे। दरअसल, गेम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र से कहा था कि वे इसे रोकने के सुझाव उनके सामने पेश करे।
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कोर्ट के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि बच्चों पर नजर रखने के लिए शिक्षा संस्थानों को गाइडलाइंस भेजी गई थी। गाइडलाइंस में बताया गया कि माता-पिता ये देखे कि उनके बच्चे अगर नेट यूज कर रहे हैं तो वे क्या कर रहे हैं? साथ उन्होंने गुजारिश करते हुए कहा कि हर डिप्रेशन से जुड़ी मौत को ब्लू व्हेल गेम से न जोड़ें। साथ ही मामला ज्यादा बढ़ जाने पर अधिक मौतें हो सकती हैं और गेम को खेलने की उत्सुकता भी इसका कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बच्चों की सुरक्षा पर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 हफ्तों में मांगा जवाब

बता दें कि ब्लू व्हेल ऐसी गेम है जिसमें करीब 50 टास्क है और हर टास्क पर खेलने वाले को खुद को नुकसान पहुंचाने का टारगेट दिया जाता है। गेम को खेलने वाले अपना दोस्त मानने लगते हैं और वे हर स्टेज को पार करने की कोशिश में जुट जाते हैं। पिछले कुछ महीनों में ऐसे मामले सामने आए थे, जहां लोगों ने अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed