{"_id":"625701cb8fca020ef7148f45","slug":"celebration-in-birthday-party-became-fatal-slight-negligence-led-the-young-man-to-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: जन्मदिन की पार्टी में जश्न बन गया जानलेवा, थोड़ी सी लापरवाही ने युवक को मौत के मुंह में पहुंचा दिया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सावधान: जन्मदिन की पार्टी में जश्न बन गया जानलेवा, थोड़ी सी लापरवाही ने युवक को मौत के मुंह में पहुंचा दिया
Wed, 13 Apr 2022 10:30 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:30 PM IST
सार
बुवापाड़ा इलाके के रहने वाले राहुल का मंगलवार को जन्मदिन था। दोस्तों ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारियां की थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ गई। सेलिब्रेशन के दौरान एक युवक छोटी सी चिंगारी से आग का गोला बनी लपटों के चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। घटना मंगलवार की है। हादसे के बाद अब राहुल नाम का युवक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन
बुवापाड़ा इलाके के रहने वाले राहुल का मंगलवार को जन्मदिन था। दोस्तों ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारियां की थीं। सजावट के साथ सरप्राइज देने के लिए अंडे और आटा भी लाया गया था। राहुल को बर्थडे कैप लगाई गई और जश्न का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
राहुल ने जैसे ही केक काटा उसके दोस्तों ने उसके मुंह में जलती हुई कैंडल पकड़ा दी। इसके बाद सिर पर पहले अंडे फोड़े गए और फिर एक ने आटा उड़ेल दिया। इस दौरान मुंह में दबी हुई कैंडल से निकलने वाली चिंगारी ने बड़ा रूप ले लिया और राहुल आग की लपटों के बीच घिर गया। जब तक बाकी के दोस्त कुछ समझ पाते राहुल आधे से ज्यादा झुलस चुका था। किसी तरह दोस्तों ने आग बुझाई और राहुल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
आटा ज्वलनशील होता है और फुलझड़ीनुमा कैंडिल से निकलने वाली चिंगारी की चपेट में आकर वह झुलस गया। राहुल पर आटा डालने वालों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि इस आग से राहुल की जान तो बच गई, लेकिन उसके शरीर पर लगे घाव भरने में समय लगेगा।