{"_id":"6616cf375fb5d40621077adf","slug":"cec-rajiv-kumar-not-talking-to-west-bengal-guv-bose-alleges-tmc-s-abhishek-banerjee-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: ‘बाढ़ पीड़ितों के बारे में राज्यपाल से बात नहीं कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त’, टीएमसी ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: ‘बाढ़ पीड़ितों के बारे में राज्यपाल से बात नहीं कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त’, टीएमसी ने लगाए ये आरोप
Wed, 10 Apr 2024 11:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:11 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर आरोप लगाया है कि वे बाढ़ पीड़ितों को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात नहीं कर रहे।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : X/@abhishekaitc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि जलपाईगुड़ी में बाढ़ पीड़ितों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात नहीं कर रहे। बनर्जी ने दावा कि इस बारे में राज्यपाल द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की गई थी लेकिन सीईसी ने उनसे इस बारे में बात नहीं की।
विज्ञापन
‘मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्यपाल से बात नहीं की’
बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल जलपाईगुड़ी में तूफान से तबाह हुए घरों के पुनर्निर्माण की अनुमति चाहते थे लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। राजभवन में राज्यपाल बोस से मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सोमवार को टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह हमारी मांगों को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे, लेकिन किसी वजह से सीईसी द्वारा राज्यपाल से बात नहीं की गई। इससे साफ है कि वे संविधान को महत्व नहीं देते।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं बनर्जी
बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण तूफान से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी राज्य असम में चुनाव आयोग ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को प्रभावित लोगों के लिए काम करने की अनुमति दी है। बनर्जी ने कहा कि वह उन 1,600 परिवारों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे जिनके घर तूफान में नष्ट हो गए थे। बनर्जी इस मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन