दिल्ली: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, पीएम मोदी-शाह और नड्डा रहे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद से सियासी संकट गहराया हुआ है। माना जा रहा है कि सिंधिया अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi leaves from BJP Headquarters after party's Central Election Committee meeting concludes. https://t.co/e0I1hmPlZc pic.twitter.com/K0bQwka8gZ
— ANI (@ANI) March 10, 2020विज्ञापन
बैठक के बाद पार्टी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली थी। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में तय किया गया है कि यह सूची 11 मार्च को जारी की जाएगी। बता दें कि 26 मार्च को 17 राज्यों की 55 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं।
बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यालय पहुंचे हुए थे।
Delhi: Meeting of BJP Central Election Committee underway at party headquarters. https://t.co/630jP0aWho pic.twitter.com/0dOCNeeHp7
— ANI (@ANI) March 10, 2020
बता दें कि इससे पहले मंगलवार सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह से मुलाकात की थी, जो एक घंटे से ज्यादा वक्त तक चली थी। इसके बाद से ही सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
Delhi: Union Home Minister and BJP leader Amit Shah arrives at BJP Headquarters. pic.twitter.com/wuGz03dxcO
— ANI (@ANI) March 10, 2020
सीपीएम ने भट्टाचार्य के नाम का किया एलान
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के समर्थन से सीपीएम ने कोलकाता के पूर्व मेयर बिकास रंजन भट्टाचार्य को राज्यसभा चुनाव में उतारने के लिए नामित किया है।
West Bengal: Former Kolkata Mayor Bikash Ranjan Bhattacharya has been nominated by the CPM, with the support of Congress, to contest in the upcoming Rajya Sabha elections.
— ANI (@ANI) March 10, 2020
मध्यप्रदेश भाजपा ने हाईकमान को भेजी नामों की सूची
इस बीच मध्यप्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 22 में से 20 नामों की सूची हाईकमान को भेज दी है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और कैलाश विजयवर्गीय का नाम है। पार्टी चुनाव समिति को इसमें से दो नामों का चुनाव करना है। मध्यप्रदेश में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। सूची में मौजूदा राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जातिया और प्रभात झा का नाम भी शामिल है।