Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS NS Raja Subramani Says India Cannot Outsource Security Calls Atmanirbharta an Imperative

'विकसित भारत के लिए सुरक्षा जरूरी': सीडीएस बोले- आत्मनिर्भरता मजबूरी; एआई के दौर में अब कैसे बदलेगा युद्ध?

Wed, 18 Nov 2026 10:32 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 10:32 PM IST
सार

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश का सुरक्षित और आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में सेना और उद्योगों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर दिया। वालचंद हीराचंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने पहले से क्षमता विकसित करने की जरूरत समझाई। साथ ही कहा कि एआई और नई तकनीक के दौर में युद्ध में तेजी से सही फैसले लेने की क्षमता अहम होगी।
 

विज्ञापन
CDS NS Raja Subramani Says India Cannot Outsource Security Calls Atmanirbharta an Imperative
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, सीडीएस - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने के लिए सिर्फ आर्थिक तरक्की और उद्योगों का विस्तार काफी नहीं है। देश की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सुरक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बुधवार को फिक्की के एजीएम और 'भारत 2047' वार्षिक सम्मेलन में यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने समझाया कि देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हैं। कारोबार के लिए बेहतर कनेक्टिविटी चाहिए। उद्योगों को सुरक्षित और स्थिर माहौल चाहिए। ऊर्जा सुरक्षा के लिए संसाधनों तक भरोसेमंद पहुंच जरूरी है। निवेश तभी बढ़ेगा, जब कारोबारियों को सुरक्षा और स्थिरता का भरोसा होगा।
विज्ञापन


भारत की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भरता क्यों जरूरी?
जनरल सुब्रमणि ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी दूसरे देशों पर नहीं छोड़ सकता। देश की सुरक्षा की बुनियाद हमेशा दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकती। इसके लिए भारत को अपनी क्षमता बढ़ानी होगी। उन्होंने आत्मनिर्भरता को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि जरूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का मतलब है कि भारत अपने फैसले खुद ले सके, जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सके और मुश्किल हालात का सामना कर सके। इसके लिए मजबूत औद्योगिक व्यवस्था बनानी होगी। इसमें रक्षा क्षेत्र और सेना के बीच करीबी तालमेल भी जरूरी है।

रक्षा उद्योग और सेना के बीच कैसा तालमेल होना चाहिए?
सीडीएस ने कहा कि अब रक्षा खरीद और उत्पादन के बीच केवल खरीदार और विक्रेता जैसा रिश्ता नहीं रहना चाहिए। उद्योगों और सेना को मिलकर नई तकनीक और क्षमताएं विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सेना और उद्योगों को मिलकर नई तकनीक तैयार करनी चाहिए, जिससे देश की जरूरतों के मुताबिक समाधान विकसित हो सकें। उद्योगों को केवल सेना के ऑर्डर का इंतजार नहीं करना चाहिए। भविष्य की जरूरतों को समझकर पहले से उत्पादन क्षमता तैयार करनी होगी। इसके अलावा रक्षा उत्पादन को तकनीकी साझेदारी और रणनीतिक तैयारी से जोड़ना होगा, जिससे देश की सुरक्षा जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हो।

वालचंद हीराचंद का उदाहरण देकर क्या समझाया?
जनरल सुब्रमणि ने भारत के उद्योग जगत के इतिहास से वालचंद हीराचंद का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि 1940 में भारत के पास विमान और जहाज बनाने की क्षमता नहीं थी। इसके बावजूद वालचंद हीराचंद ने दो बड़े कदम उठाए। उन्होंने बंगलूरू में हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट की स्थापना की और विशाखापत्तनम में शिपयार्ड बनाना शुरू किया। ये दोनों पहल आगे चलकर भारत के रक्षा औद्योगिक ढांचे के अहम आधार बने।

सीडीएस ने यह भी कहा कि किसी देश की क्षमता हमेशा अनुकूल हालात का इंतजार करके नहीं बनाई जा सकती। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पहले से तैयारी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि फिक्की का इतिहास भी भारत की औद्योगिक और रक्षा यात्रा से जुड़ा रहा है। आर्थिक ताकत और राष्ट्रीय सुरक्षा अलग-अलग नहीं, बल्कि एक-दूसरे को मजबूत करती हैं।

यह भी पढ़ें: 'एक्यूआई सुधरे, तभी बेटे को बुलाएं': दिल्ली के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की चुटकी; कहा- बहुत साफ है सिंगापुर

तकनीक और एआई से  कैसे बदल रहा है युद्ध का तरीका?
जनरल सुब्रमणि ने कहा कि युद्ध का मूल स्वरूप नहीं बदलता। युद्ध दो देशों के बीच अपने राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए होने वाला हिंसक टकराव है। हालांकि, तकनीक बदलने से युद्ध लड़ने का तरीका बदल रहा है। इसलिए सेना को केवल हथियारों और प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहने के बजाय पूरे सिस्टम के आधार पर तैयारी करनी होगी।


उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध में सिर्फ बेहतर तकनीक होना काफी नहीं है। तेजी से सही फैसला लेना भी उतना ही अहम है। इसके लिए उन्होंने OODA लूप का जिक्र किया। इसका मतलब है- स्थिति को देखना, समझना, फैसला लेना और कार्रवाई करना। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में डेटा को तेजी से समझकर सही समय पर कार्रवाई करने की क्षमता निर्णायक साबित हो सकती है।

इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध के पहले दिन 1,000 ठिकानों पर हमला किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई हाथ से की जा सकती थी? अगर ऐसा किया जाता तो इसमें कई साल लग सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed