फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Chauhan called border dispute with China dangerous Border Dispute

Border Dispute: सीडीएस चौहान ने चीन के साथ सीमा विवाद को बताया खतरनाक, कहा- भविष्य में करना पड़ सकता है सामना

Tue, 19 Mar 2024 02:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 02:44 AM IST
सार

सीडीएस जनरल अनिल चौहान कहा कि आजादी के बाद हमें विरासत में विवादित सीमाएं मिलीं। चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया, जिससे वह हमारा नया पड़ोसी बन गया।

विज्ञापन
CDS General Chauhan called border dispute with China dangerous Border Dispute
सीडीएस जनल अनिल चौहान - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल अनिल चौहान ने चीन के साथ सीमा विवाद और चीन के उदय को सबसे खतरनाक चुनौती बताया, जिसका भारत और भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य में सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिसकी चुनौती का सामना कर रहे हैं, वह अस्थिर सीमाएं हैं। 

विज्ञापन

सीडीएस चौहान- विरासत में विवादित सीमाएं मिलीं
सीडीएस चौहान पुणे में आयोजित ‘चीन के उदय और विश्व पर इसके प्रभाव पर तीसरी रणनीतिक और सुरक्षा वार्ता’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमें विरासत में विवादित सीमाएं मिलीं। चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया, जिससे वह हमारा नया पड़ोसी बन गया। आजादी के दौरान भारत का विभाजन हो गया, जिससे नए राष्ट्र का निर्माण हुआ और धीरे-धीरे दोनों देशों के बीच शत्रुता पनपने लगी और हमारे प्रति नफरत बढ़ी। 

विज्ञापन

भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी प्रभावित करता है चीनः सीडीएस
कार्यक्रम का आयोजन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग द्वारा किया गया। जनरल चौहान ने कहा कि आज भारत का दो पड़ोसियों के साथ सीमाओं पर विवाद है। संघर्ष के कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा, नियंत्रण रेखा और वास्तविक जमीनी स्थिति रेखा जैसे शब्द सामने आए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन का उदय भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी प्रभावित करता है। उन्होंने न्यायसंगत संतुलन के लिए समान विचारधारा वाले देशों पर ध्यान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर की टिप्पणियों का दिया हवाला 
कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि परसों विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन-भारत संबंधों में सीमा विवादों के अलावा और भी बहुत कुछ है। चीन का उदय अन्य देशों को भी प्रभावित करता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि व्यक्ति को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, विदेश मंत्रालय ने कई बार साफ किया है कि- पूर्वोत्तर राज्य हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed