फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Chauhan issued joint doctrine for amphibious operations, emphasis on integration of forces in operations

Army: जलस्थलीय अभियान के लिए CDS चौहान ने जारी किया संयुक्त सिद्धांत, अभियानों में सेनाओं के एकीकरण पर जोर

Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
सार

इससे पहले 18 जून को सीडीएस अनिल चौहान ने साइबर जगत के अभियानों के संचालन में कमांडरों का मार्गदर्शन करने वाला संयुक्त सिद्धांत (डॉक्टरीन) जारी किया था।

विज्ञापन
CDS Chauhan issued joint doctrine for amphibious operations, emphasis on integration of forces in operations
नई दिल्ली में संयुक्त सिद्धांत जारी करते चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ अनिल चौहान। - फोटो : ANI

विस्तार

चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने सोमवार को जलस्थलीय अभियान के लिए संयुक्त सिद्धांत (डॉक्टरीन) जारी किया। नई दिल्ली में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की बैठक के दौरान जारी किया गया यह सिद्धांत तीनों सेनाओं के एकीकरण और संयुक्त रूप से काम करने पर जोर देगा। साथ ही जलस्थीय अभियान के संचालन के लिए कमांडरों का मार्गदर्शन करेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस साल यह दूसरा सिद्धांत जारी किया गया है जो विशेष जलस्थलीय अभियान के लिए सशस्त्र बलों को एकीकृत करेगा। 

विज्ञापन


जल-थल क्षमता सशस्त्र बलों को युद्ध और शांति के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में कई तरह के सैन्य अभियान संचालित करने की शक्ति प्रदान करती है। मंत्रालय ने कहा कि ये सैन्य अभियान बहु-क्षेत्रीय सैन्य परिचालनों का एक महत्वपूर्ण घटक हैं और सशस्त्र बलों के बीच सामंजस्य और एकीकरण के सबसे अच्छा उदाहरण हैं।यह सामान्य रूप से सशस्त्र बलों की संयुक्तता और एकीकरण तथा विशेष रूप से जल-थल सैन्य अभियान पर समुचित ध्यान केंद्रित करता है।  यह सिद्धांत ऐसे समय में आया है, जब सरकार महत्वाकांक्षी थियेटराइजेशन परियोजना को लागू करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले 18 जून को सीडीएस अनिल चौहान ने साइबर जगत के अभियानों के संचालन में कमांडरों का मार्गदर्शन करने वाला संयुक्त सिद्धांत (डॉक्टरीन) जारी किया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि यह सिद्धांत कमांडरों को जटिल सैन्य अभियानों के माहौल में साइबर जगत का संचालन करने में मार्गदर्शन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने सिद्धांत को साइबर जगत के संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांत प्रक्रिया को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया था। इस दौरान सीडीएस ने भविष्य के युद्धों में साइबर जगत की भूमिका पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि थल, समुद्र और वायु सहित युद्ध के पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा साइबर जगत भी भविष्य के युद्धों में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि साइबर जगत एक चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि थल, समुद्र और वायु क्षेत्र की क्षेत्रीय सीमाओं के विपरीत साइबर जगत एक वैश्विक साझा क्षेत्र है। इसलिए इसकी साझी संप्रभुता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed