{"_id":"5b6632834f1c1b9b3e8b53ce","slug":"cbi-to-probe-death-of-foreign-tourist-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोवा में विदेशी पर्यटक के मौत मामले की जांच करेगी सीबीआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में विदेशी पर्यटक के मौत मामले की जांच करेगी सीबीआई
एजेंसी, गोवा
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में तीन साल पहले हुई फिनलैंड के पर्यटक की मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल उठाते हुए सीबीआई को इस मामले की जांच करने को कहा था।
विज्ञापन
मालूम हो कि 28 जनवरी 2015 को दक्षिण गोवा के कानाकोना में 22 वर्षीय पर्यटक फेलिक्स डेल का शव मिला था। फेलिक्स के मौत के कारण सिर में कई फ्रेक्चर और ब्रेन हैमरेज बताया गया था।
विज्ञापन
मामले में गोवा पुलिस का दावा था कि फेलिस्क स्टैटिक जंपिग और कार्टव्हील जैसे एक्रोबेटिक्स का शौकीन था। उसकी मौत संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटनावश हुई है। फेलिक्स की मां ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन