{"_id":"5d5e8a568ebc3e6c381ee431","slug":"cbi-tearing-down-chidambarams-house-insulting-india-stalin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई का चिदंबरम के घर की दीवार फांदना भारत का अपमान: स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई का चिदंबरम के घर की दीवार फांदना भारत का अपमान: स्टालिन
Thu, 22 Aug 2019 06:30 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
एम॰ के॰ स्टालिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बंगले में प्रवेश करने के लिए दीवार फांदने को लेकर सीबीआई अधिकारियों पर हमला बोला और कहा कि उनकी नजर में यह भारत का अपमान है।
विज्ञापन
स्टालिन की पार्टी द्रमुक, कांग्रेस की सहयोगी है। स्टालिन ने चिदंबरम का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने सीबीआई अधिकारियों को (चिदंबरम के दिल्ली आवास पर) दीवारें फांदते टीवी पर देखा। मैं इसे भारत का अपमान मानता हूं। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
चिदंबरम प्रकरण में सीबीआई की भूमिका के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्टालिन ने कहा कि उन्होंने पहले ही बुधवार को कहा था कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने कहा कि जब भी चिदंबरम को तलब किया गया था, वह संबंधित एजेंसियों के सामने पेश हुए थे।
विज्ञापन
स्टालिन ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय ने चिदंबरम की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया। इस बीच उनकी गिरफ्तारी होना राजनीतिक प्रतिशोध का इरादा है। कश्मीर मुद्दे पर दिल्ली में बृहस्पतिवार को विरोध किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक की अगुवाई में संघर्ष सफल रहा और इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा और नेकां सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाग लिया।