{"_id":"641597b1d484e876c704b90a","slug":"cbi-says-phd-scholar-from-tamil-nadu-arrested-for-misdeed-with-children-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोप में पीएचडी स्कॉलर पकड़ा, सीबीआई ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोप में पीएचडी स्कॉलर पकड़ा, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Sat, 18 Mar 2023 04:21 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 18 Mar 2023 04:21 PM IST
सार
सीबीआई को इंटरपोल डेटाबेस से बाल यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो मिले थे। डिजिटल फोरेंसिक उपकरणों का उपयोग करते हुए इसके आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने तमिलनाडु में एक पीएचडी स्कॉलर को बच्चों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी कि आरोपी को तंजावुर से पकड़ा है साथ ही उसकी उम्र 35 साल है। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में बाल यौन शोषण सामग्री बनाने और प्रसारित करने के लिए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था
विज्ञापन
सीबीआई को इंटरपोल डेटाबेस से बाल यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो मिले थे। डिजिटल फोरेंसिक उपकरणों का उपयोग करते हुए इसके आगे की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने आरोपी के परिसरों में तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद हुए।
विज्ञापन
सीबीआई ने बताया कि उसपर आरोप था कि वह पिछले चार साल से एक बच्ची का यौन शोषण कर रहा था, जिसके न्यूड वीडियो और फोटो उसके गूगल अकाउंट पर अपलोड कर दिए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि यह भी आरोप है कि आरोपी ने दो नाबालिगों (एक लड़का और एक लड़की) के साथ-साथ एक लड़की सहित अन्य नाबालिगों के साथ भी यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने तस्वीरें और वीडियो खींच लिए और उन्हें और लड़कियों को ब्लैकमेल किया साथ ही उनको आपत्तिजनक सामग्री को इंटरनेट पर डालने का आरोप लगाया।