फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers corruption case linked to now-deceased relative of arvind Kejriwal

Delhi: अरविंद केजरीवाल के दिवंगत रिश्तेदार के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, भ्रष्टाचार का है मामला

Sun, 26 Apr 2026 09:49 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
CBI registers corruption case linked to now-deceased relative of arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नाला बनाने के एक सरकारी ठेके में भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़ा है। बंसल की 2017 में मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच पहले दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की थी और पिछले साल सितंबर में गृह मंत्रालय ने इसे सीबीआई को सौंपा था। आरोप है कि आरोपी ठेकेदार सुरेंद्र कुमार बंसल ने 2015-16 में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठेका हासिल किया और भुगतान भी ले लिया, लेकिन काम कभी पूरा नहीं किया। एफआईआर के मुताबिक, ऐसी ही एक कंपनी कमल सिंह थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एक दूसरी एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसमें कमल सिंह को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। बंसल ने कमल सिंह के नाम का इस्तेमाल किया और इस तरह भारद्वाज एंटरप्राइजेज के नकली इनवॉइस का उपयोग करके सरकारी खजाने को चूना लगाया। सीबीआई के अनुसार, केजरीवाल के प्रभाव में तकनीकी अंकों में हेरफेर कर यह काम बंसल को बाजार भाव से 46 प्रतिशत कम कीमत पर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल का 2017 में निधन हो गया था। आम आदमी पार्टी ने 2024 में इन आरोपों को बेबुनियाद और बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया था। शिकायत में कहा गया कि यह प्रार्थना की जाती है कि एनसीटी-दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर बंसल और उनके अन्य रिश्तेदारों को काफी फायदा पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed