फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids 17 places in West Bengal and Hyderabad

पोंजी स्कीम घोटाला : सीबीआई ने बंगाल और हैदराबाद में 17 जगहों पर मारा छापा

Thu, 12 Mar 2020 01:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
CBI raids 17 places in West Bengal and Hyderabad
सीबीआई(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

सीबीआई ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में 16 अलग-अलग ठिकानों पर, जबकि हैदराबाद में एक ठिकाने पर छापा मारा। यह कार्रवाई मल्टीलेवल मार्केटिंग व पोंजी स्कीमों के दो अलग-अलग घोटालों की जांच के सिलसिले में सबूत जुटाने के लिए की गई। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सभी ठिकानों पर कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे इन घोटालों की जांच में बेहद मदद मिलेगी।

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में अशोका ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा मारा गया। अशोका ग्रुप की कंपनियों के प्रबंध निदेशक और अन्य निदेशकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 26 मई, 2017 को एक मामला धारा 420, 406, 409 और 34 के तहत दर्ज किया गया था। इन सभी पर ऊंची ब्याज दरों का झांसा देकर पब्लिक से करीब 20 करोड़ रुपये की जमा पूंजी जुटाने का आरोप है।
विज्ञापन


साथ ही यह भी आरोप है कि अपनी योजनाओं का समय पूरा होने जाने पर आरोपियों ने पब्लिक का पैसा लौटाने के बजाय अवैध तरीके से दूसरे कामों में उस पैसे का निवेश कर दिया। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि समूह की कंपनियों को जनता से पैसा जुटाने का अधिकार ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उन्होंने पब्लिक को ठगने के लिए ऊंची ब्याज दरों का झांसा दिया था। आरोपियों ने पैसे के लेनदेन को घुमाते हुए कुछ पुराने निवेशकों को ऊंची ब्याज दरों पर पैसा लौटाया था ताकि वे ज्यादा संख्या में निवेशकों को आकर्षित करते हुए ठगी को अंजाम दे सकें।


इसके अलावा एक अन्य निजी कंपनी पीयूष ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशकों के ठिकानों पर पश्चिम बंगाल में छह और हैदराबाद में एक स्थान पर छापा मारकर सबूत जुटाने की कोशिश की गई। इस कंपनी के सीएमडी व अन्य निदेशकों के खिलाफ 26 सितंबर, 2018 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इन सभी पर ऊंची ब्याज दरों का झांसा देकर जनता से 35 करोड़ रुपये उगाहने के बाद ऑफिस बंद करते हुए फरार हो जाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed