फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raid in West Bengal BJP MP Parthasarathi Chatterjee irregularities in recruitments made by civic bodies

West Bengal: नगर निगम भर्ती घोटाले में भाजपा सांसद के आवास पर छापेमारी, अलग-अलग इलाकों में सीबीआई की रेड जारी

Mon, 09 Oct 2023 01:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Oct 2023 01:46 PM IST
सार

सीबीआई ने नादिया जिले के रानाघाट के सांसद पार्थसारथी चटर्जी के आवास पर छापेमारी की है। इसके अलावा सीबीआई की दल ने उलूबेरिया नगर पालिका और इसके पूर्व सचिव अर्जुन सरकार के आवास पर छापा मारा। 

विज्ञापन
CBI raid in West Bengal BJP MP Parthasarathi Chatterjee irregularities in recruitments made by civic bodies
Parthasarathi Chatterjee - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद मदन मित्रा के आवास पर छापेमारी के बाद उनसे पूछताछ की गई, जिसके बाद सीबीआई ने सोमवार को भाजपा सांसद के आवास और अन्य कई इलाकों में छापेमारी की। 
विज्ञापन


सीबीआई ने नादिया जिले के रानाघाट के सांसद पार्थसारथी चटर्जी के आवास पर छापेमारी की है। इसके अलावा सीबीआई की दल ने उलूबेरिया नगर पालिका और इसके पूर्व सचिव अर्जुन सरकार के आवास पर भी छापा मारा। 
विज्ञापन


सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'हमारे पास इन लोगों के खिलाफ राज्य में नगर पालिका भर्ती में घोटाले का सबूत है। हम दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं और हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ में लगे हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




फिलहाल डायमंड हार्बर नगर पालिका और उनके पूर्व सचिव मीरा हलदर के आवास पर छापेमारी जारी है। अधिकारी ने बताया, 'दो टीमों को डायमंड हार्बर भेजा गया है। एक टीम पूर्व सचिव हलदर के आवास पर छापेमारी कर रही है, तो वहीं दूसरी टीम उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। सीबीआई की एक अन्य टीम मध्यमग्राम नगर निगम में छापेमारी कर रही है।' 

रविवार को सीबीआई ने इसी मामले में पश्चिम बंगाल के 12 विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, जिसमें शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद वसीम का आवास भी शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed