{"_id":"62d572907eca9f217e42a4f7","slug":"cbi-questions-former-mumbai-police-commissioners-sanjay-pandey-and-param-bir-singh-in-anil-deshmukh-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे और परमबीर सिंह से पूछताछ, अनिल देशमुख रिश्वत मामले में किया गया था तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे और परमबीर सिंह से पूछताछ, अनिल देशमुख रिश्वत मामले में किया गया था तलब
Mon, 18 Jul 2022 08:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 18 Jul 2022 08:18 PM IST
सार
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे और परमबीर सिंह से सीबीआई ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने उनसे यह पूछताछ पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की रंगदारी के आरोप में की है। सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
सीबीआई ने की पूछताछ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की रंगदारी के आरोप में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे और परमबीर सिंह से सीबीआई ने पूछताछ की है। सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई के दोनों पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारियों से कई घंटों तक पूछताछ तली। उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल पूरक आरोप पत्र में किया जा सकता है।
विज्ञापन
पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में हुई पूछताछ
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। फिलहाल अनिल देशमुख कथित तौर पर मुंबई में बार और रेस्तरां से हर महीने 100 करोड़ रुपये की मांग करने के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
देशमुख के खिलाफ दर्ज है मामला
एजेंसी ने देशमुख और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा के तहत "सार्वजनिक कर्तव्य के अनुचित और गलत प्रदर्शन के लिए अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास" करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से मुंबई के बार और रेस्तरां से कथित तौर पर एक महीने में 100 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने के लिए कहा था। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई नियमावली के अनुसार, यह आकलन करने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की गई है कि क्या आरोपों में पूर्ण जांच के लिए नियमित मामले में आगे बढ़ने के लिए प्रथम दृष्टया सामग्री पर्याप्त है।
सीबीआई जांच में हुए खुलासे
सीबीआई जांच में पाया गया कि मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को 15 साल से अधिक समय तक पुलिस सेवा से बाहर रहने के बाद पुलिस बल में बहाल कर दिया गया था। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि वाजे को मुंबई शहर पुलिस के सबसे सनसनीखेज और महत्वपूर्ण मामलों को सौंपा गया था और तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख को इस तथ्य की जानकारी थी।
प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि देशमुख और अन्य ने अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग पर अनुचित प्रभाव डाला, जिससे अधिकारियों द्वारा आधिकारिक कर्तव्यों के प्रदर्शन पर अनुचित प्रभाव डाला गया।