फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI questioned to Narda Chanel's CEO in sting case

स्टिंग मामले में नारदा चैनल के सीईओ से सीबीआई ने की पूछताछ

Fri, 07 Apr 2017 04:31 AM IST
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट Updated Fri, 07 Apr 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
CBI questioned to Narda Chanel's CEO in sting case
सीबीआई ने नारदा चैनल के सीईओ मैथ्यू सैमुएल से बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस के नेता को कथित रूप से धन लेते दिखाया गया है। सूत्रों ने बताया कि सैमुएल आरोपी नहीं है, लेकिन इस पूछताछ का मकसद स्टिंग ऑपरेशन के बारे में उनसे जानकारी जुटाना था।
विज्ञापन


सीबीआई पूछताछ के बाद बाहर निकले पर सैमुएल ने पत्रकारों को बताया कि जांच एजेंसी ने उनसे स्टिंग की योजना, किन हालात और किस स्थान पर रुपये का कथित लेनदेन हुआ, आदि के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही स्टिंग से जुड़े अन्य सवाल भी पूछे। सैमुएल में बताया कि पांच घंटे तक चली पूछताछ में उन्हें केवल एक बार ब्रेक लेने की अनुमति मिली।
विज्ञापन


सीबीआई ने नारदा स्टिंग मामले में प्रारंभिक पूछताछ की है। नारदा स्टिंग टेप में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को कथित रूप से रुपये लेते हुए दिखाया गया है। गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ के निर्देश पर प्रारंभिक पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारदा स्टिंग टेप को 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कई न्यूज चैनलों को जारी किया गया था। उस टेप में कुछ लोगों को भविष्य में लाभ पहुंचाने की एवज में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा पैसे लेते हुए दिखाया गया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े सभी दस्तावेज और डिजिटल सामग्री 24 घंटे के अंदर अपने कब्जे में ले ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed