फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi probe in two youth death manipur cm n biren singh said definitely will catch culprits

Manipur: 'यकीनन, हम दोषियों को पकड़ेंगे...', मुख्यमंत्री ने छात्रों की मौत पर जारी हंगामे के बीच कही बड़ी बात

Sat, 30 Sep 2023 01:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Sep 2023 01:06 PM IST
सार

सरकार ने एक अक्तूबर तक राज्य में मोबाइल इंटरनेट को बर्खास्त कर दिया है। स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और इंफाल घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
cbi probe in two youth death manipur cm n biren singh said definitely will catch culprits
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या पर जारी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि दोषियों को जरूर पकड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। बता दें कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और जांच के लिए सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर इंफाल पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


इंफाल में मोबाइल इंटरनेट बर्खास्त
बता दें कि मणिपुर में दो युवक बीती जुलाई में लापता हो गए थे। अब उनकी शवों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे सोमवार से इंफाल में हिंसा भड़क गई और गुस्साए लोगों ने कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की। गुस्साई भीड़, सुरक्षाबलों से भी भिड़ गई। हालात को देखते हुए सरकार ने एक अक्तूबर तक राज्य में मोबाइल इंटरनेट को बर्खास्त कर दिया है। स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और इंफाल घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं दो युवकों की हत्या के मामले में सीबीआई की टीम जल्द ही घटनास्थल पर जाएगी और वहां फिर से क्राइम सीन रिक्रिएट किया जाएगा। साथ ही फोरेंसिक सबूत भी इकट्ठा किए जाएंगे। 
विज्ञापन


शीर्ष अधिकारियों की हुई बैठक
हिंसा को देखते हुए सीबीआई टीम के साथ सीआरपीएफ के जवानों को भेजा जाएगा। गुरुवार को इंफाल में केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल के शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सुरक्षाबलों को छात्रों पर कम से कम बल इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। बता दें कि बुधवार को हुई हिंसा में कई प्रदर्शनकारी छात्र घायल हुए हैं। मणिपुर हिंसा में सीबीआई ने अभी तक 11 मामले  दर्ज किए हैं, जिनमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनसे सामूहिक दुष्कर्म का मामला भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed