{"_id":"624f185941a36c62c34b48e5","slug":"cbi-makes-first-arrests-in-birbhum-killings-case-nabs-four-suspects-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरभूम हिंसा: सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, मुंबई से चार संदिग्ध दबोचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीरभूम हिंसा: सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, मुंबई से चार संदिग्ध दबोचे
Thu, 07 Apr 2022 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुरहाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुरहाट
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:29 PM IST
सार
सीबीआई ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में जांच शुरू की थी। तृणमूल कांग्रेस पंचायत नेता भादू शेख की लाश मिलने के बाद कुछ लोगों ने घरों में घुसकर इन आठ लोगों से मारपीट के बाद इन्हें आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आठ लोगों को जिंदा जलाने के मामले में सीबीआई ने गुरुवार को पहली गिरफ्तारी करते हुए मुंबई में छिपे चार संदिग्धों को उठाया है। 21 मार्च को घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद ये चारों बोगतुई गांव से भागकर मुंबई चले गए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए लोगों में बप्पा और शाबू शेख शामिल है, इन दोनों के नाम एफआईआर में भी दर्ज हैं। सीबीआई इन्हें मुंबई की अदालत में पेशकर ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। सीबीआई ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में जांच शुरू की थी। तृणमूल कांग्रेस पंचायत नेता भादू शेख की लाश मिलने के बाद कुछ लोगों ने घरों में घुसकर इन आठ लोगों से मारपीट के बाद इन्हें आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन