फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI interrogates Bengal minister for nearly 2 hours in I-Core ponzi scam case Latest News Update

पश्चिम बंगाल: आई-कोर पोंजी घोटाला मामले में बंगाल के मंत्री पर शिकंजा, सीबीआई ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की

Mon, 20 Sep 2021 08:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Sep 2021 08:03 PM IST
सार

मामले में टीएमसी नेता तापस रॉय ने कहा कि केंद्र सरकार सभी टीएमसी नेतृत्व, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ यही कर रही है। इसलिए आज वे पूछताछ के उद्देश्य से मानस भुनिया के दफ्तर गए थे। अब देखते हैं क्या होता है।

विज्ञापन
CBI interrogates Bengal minister for nearly 2 hours in I-Core ponzi scam case Latest News Update
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

सीबीआई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री मानस रंजन भूनिया से आई-कोर पोंजी घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में करीब दो घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा की तीन सदस्यीय टीम ने जल संसाधन जांच एवं विकास मंत्री भुनिया से यहां उनके कार्यालय में पूछताछ की।

विज्ञापन


सबांग से तृणमूल कांग्रेस के विधायक को कथित तौर पर निष्क्रिय आई-कोर द्वारा आयोजित कुछ सार्वजनिक समारोहों में देखा गया था, जिन पर निवेशकों को निवेश पर असामान्य रूप से उच्च रिटर्न की पेशकश करके उन्हें ठगने का आरोप लगाया गया था। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इसी पोंजी घोटाले में मंत्री को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


शारदा और रोज वैली चिटफंड कंपनियों की तरह आई-कोर ने अपने द्वारा शुरू की गई कई धोखाधड़ी योजनाओं द्वारा जनता से धन जुटाया। सीबीआई ने आई-कोर चिटफंड घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में 13 सितंबर को राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी से भी पूछताछ की थी। केंद्रीय एजेंसी ने 9 मई 2014 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शारदा और अन्य पोंजी घोटाले के मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में टीएमसी नेता तापस रॉय ने कहा कि केंद्र सरकार सभी टीएमसी नेतृत्व, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ यही कर रही है। इसलिए आज वे पूछताछ के उद्देश्य से मानस भुनिया के दफ्तर गए थे। अब देखते हैं क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed