फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files FIR against Gujarat firm for Rs 632 crore bank fraud news in Hindi

सीबीआई की कार्रवाई: गुजरात की कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 632 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला

Thu, 06 Jan 2022 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

600 करोड़ रुपये से अधिक के एक बैंक धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने गुजरात की एक कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
CBI files FIR against Gujarat firm for Rs 632 crore bank fraud news in Hindi
सीबीआई - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी इलेक्ट्रोथर्म लिमिटेड के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एजेंसी के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई कथित तौर पर बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 632 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में की है। इसके साथ ही सीबीआई ने यहां छह स्थानों पर तलाशी भी ली। 

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी और इसके निदेशों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की ओर से दी जाने वाली उधार सुविधा के जरिए हासिल की गई राशि को दूसरे कार्यों में इस्तेमाल करने का आरोप है। बैंक की ओर से की गई शिकायत के बाद इलेक्ट्रोथर्म (इंडिया) लिमिटेड, इसके निदेशक मुकेश भंवरलाल भंडारी, प्रबंध निदेशकों शैलेश भंडारी व अविनाश भंडारी और पूर्णकालिक निदेशक नरेंद्र दलाल समेत कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया को 631 करोड़ से ज्यादा का नुकसान पहुंचाने का आरोप
सीबीआई ने बताया कि इस कंपनी और इससे जुड़े लोगों पर बैंक ऑफ इंडिया को 631.97 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। उन्होंने इस काम को साल 2012 से 2016 के बीत बैंक की विभिन्न क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अंजाम दिया था। सीबीआई ने बताया कि बैंक द्वारा कराए गए कंपनी के फॉरेंसिक ऑडिट में पता चला है कि कंपनी कथित तौर पर अपनी सब्सिडियरी और समान निदेशकों वाली सहयोगी कंपनियों के माध्यम से बैंक से मिलने वाले पैसे का हेर-फेर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंपनी कथित तौर पर माल की वास्तविक डिलिवरी के बिना झूठे बिल जारी करने के आरोपी संदिग्ध डीलरों के साथ लेनदेन में भी शामिल थी। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी व्यक्तियों के अहमदाबाद में स्थित छह स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी को इस दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। एजेंसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed