फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi files curruption case against former iffco md and others

कार्रवाई: सीबीआई ने इफको के पूर्व एमडी और अन्य पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया

Thu, 20 May 2021 01:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 01:56 AM IST
सार

  • अधिकारियों के दिल्ली, गुरुग्राम व मुंबई में 12 ठिकानों पर छापे
  • महंगे दाम पर खाद आयात कर भारी सब्सिडी व आपूर्तिकर्ता से कमीशन लेने के आरोप

विज्ञापन
cbi files curruption case against former iffco md and others
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने खाद आयात के मामले में भ्रष्टाचार को लेकर इफको के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ यूएस अवस्थी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि इंडियन पोटाश लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक परविंदर सिंह गहलोत, उनके बेटे सहित अन्य के खिलाफ भी आयात कर सब्सिडी लेने पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने अवस्थी और गहलोत के दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई के एक दर्जन ठिकानों पर छापे मारे।

इन पर आरोप है कि इन्होंने ऊंची कीमतों पर खाद आयात कर सरकार से बड़े पैमाने पर सब्सिडी ली। साथ ही आपूर्तिकर्ता से कमीशन भी प्राप्त किया। दरअसल सरकार किसानों को खाद की आपूर्ति करती है और कीमत को तर्कसंगत रखने के लिए उस पर सब्सिडी देती है।
विज्ञापन


सीबीआई ने कहा कि आरोपियों ने ज्यादा सब्सिडी के लिए सरकार को धोखा दिया और दुबई स्थित इफको की सहयोगी कंपनी किसान इंटरनेशनल ट्रेडिंग के जरिये महंगे दामों पर खाद एवं कच्चा माल आयात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने अवस्थी के बेटों कैटलिस्ट बिजनेस एसोसिएट के प्रमोटर अमोल और कैटलिस्ट बिजनेस सॉल्यूशंस के प्रमोटर अनुपम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

वहीं, गहलोत के बेटे विवेक के अलावा दुबई स्थित कंपनी के मालिक पंकज जैन उसके भाई संजय जैन, अमरिंदर धारी सिंह और चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव सक्सेना के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed