फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files charge sheet against 4 persons in former AP minister murder case

आंध्र प्रदेश: पूर्व मंत्री की हत्या के चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, सीएम के चाचा थे रेड्डी

Wed, 27 Oct 2021 09:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Oct 2021 09:40 PM IST
सार

सीबीआई ने इस मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर 9 जुलाई 2020 को केस दर्ज कर जांच हाथ में ली थी। इससे पहले हत्या के मामले में पुलिवेंदुला पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
CBI files charge sheet against 4 persons in former AP minister murder case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सीबीआई ने आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दायर दायर कर दिया। विवेकानंद रेड्डी पूर्व सीएम स्व. वाईएसआर रेड्डी के छोटे भाई व मौजूदा सीएम जगन मोहन रेड्डी के चाचा थे। 

विज्ञापन


68 वर्षीय रेड्डी 15 मार्च 2019 को आंध्र के कडप्पा जिले में स्थित अपने घर में मृत मिले थे। दिल्ली में सीबीआई प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पूर्व मंत्री रेड्डी की हत्या के मामले में कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला के न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया गया है। इसमें टी. गांगी रेड्डी, यदाति सुनील यादव, गज्जला उमाशंकर रेड्डी व शेख दष्ठागिरी के नाम हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर 9 जुलाई 2020 को केस दर्ज कर जांच हाथ में ली थी। इससे पहले हत्या के मामले में पुलिवेंदुला पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीबीआई ने अगस्त व सितंबर में चार लोगों को गिरफ्तार किया था और ये अभी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अन्य को जमानत मिल चुकी है। केस में आगे जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed