{"_id":"67bf4e1f43493d7df1069354","slug":"cbi-filed-third-supplementary-chargesheet-in-west-bengal-teacher-recruitment-scam-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल शिक्षक भर्ती मामला: CBI का आरोप- अभिषेक बनर्जी ने मांगे 15 करोड़; TMC सांसद बोले- छवि खराब करने की साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल शिक्षक भर्ती मामला: CBI का आरोप- अभिषेक बनर्जी ने मांगे 15 करोड़; TMC सांसद बोले- छवि खराब करने की साजिश
Wed, 26 Feb 2025 10:53 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई ने हाल ही में तीसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें अभिषेक बनर्जी नाम के व्यक्ति पर 15 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मामले में सुजॉय कृष्ण भद्र की आवाज की जांच को लेकर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीबीआई ने सुजॉय कृष्ण भद्र की आवाज के नमूने की जांच के बाद तीसरा पूरक आरोप पत्र पेश किया। आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने अवैध भर्ती के लिए ‘कालीघाट के काकू’ (सुजॉय कृष्ण भद्र) से 15 करोड़ रुपये की मांग की। हालांकि, 28 पन्नों की चार्जशीट में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि अभिषेक कौन है या उसकी पहचान क्या है। जबकि, अन्य लोगों की पहचान दी गई है। इसे लेकर बंगाल की सियासत में भूचाल आ गया है।
विज्ञापन
इस बीच, डायमंड हार्बर से तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मेरे मुवक्किल ने ईडी-सीबीआई जांच में सहयोग किया है। फिर भी सीबीआई निराधार आरोप लगा रही है। सीबीआई अभिषेक की छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
सुजॉय के घर हुई थी शांतनु बनर्जी और कुंतल की बैठक
तीसरे पूरक आरोपपत्र में दावा किया गया है कि शांतनु बनर्जी और कुंतल घोष के बीच सुजॉय कृष्ण भद्र के घर पर बैठक हुई थी। वहां, कुंतल के निर्देश पर बातचीत रिकॉर्ड की गई। सीबीआई को वह रिकॉर्डिंग मिल गई है।
सीबीआई के आरोप पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रिकॉर्डिंग में सुजॉय कृष्ण भद्र को यह कहते हुए सुना गया है कि अभिषेक बनर्जी नामक व्यक्ति ने प्राथमिक में अवैध नियुक्तियों के लिए 15 करोड़ रुपये की मांग की है। हालांकि, संबंधित ऑडियो में सुजॉय यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह इतने पैसे देने में असमर्थ हैं। इसके अलावा, सीबीआई का दावा है कि कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी ने नौकरी चाहने वाले दो हजार से अधिक लोगों को निशाना बनाया है और कहा है कि वे उनसे 100 करोड़ रुपए वसूलेंगे।
अभिषेक की छवि खराब की हो रही कोशिशः वकील
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु ने आरोप लगाया है कि सीबीआई ‘राजनीति से प्रेरित’ होकर अभिषेक बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। इससे लगता है कि आरोपपत्र में नामित व्यक्ति अभिषेक बनर्जी हैं, जो तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव और तीन बार के लोकसभा सांसद है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन