{"_id":"65801533c8bc7afa0f03e8e5","slug":"cbi-file-case-against-itbp-former-commandant-for-corruption-in-purchase-of-ration-for-soldiers-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: ITBP के पूर्व कमांडेंट के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस, जवानों के राशन की खरीद में गबन का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: ITBP के पूर्व कमांडेंट के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस, जवानों के राशन की खरीद में गबन का आरोप
Mon, 18 Dec 2023 03:17 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 Dec 2023 03:17 PM IST
सार
पूर्व कमांडेंट के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है, उसमें राशन के तेल और अन्य सामान के बिल में गड़बड़ कराकर पैसों का गबन करने आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई ने दर्ज किया मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटीबीपी के पूर्व कमांडेंट के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्व कमांडेंट ने जवानों के राशन की खरीद में गड़बड़ी की। बता दें कि आईटीबीपी के पूर्व कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता के खिलाफ बीते साल भी भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया गया था। अब नए मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अशोक कुमार गुप्ता ने सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अनुसुया प्रसाद के साथ मिलकर 70 लाख रुपये का गबन किया।
क्या हैं आरोप
आरोप है कि पूर्व कमांडेंट ने जवानों के राशन की खरीद के बिल ज्यादा कीमत के बनवाए। जिन सामान के ज्यादा कीमत के बिल बनवाए गए उनमें मटन, चिकन, मछली, अंडे, पनीर, दूध, फल और अन्य राशन का सामान शामिल है। इससे पहले पूर्व कमांडेंट के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है, उसमें तेल और अन्य सामान के बिल में गड़बड़ कराकर पैसों का गबन करने आरोप है। सीबीआई का कहना है कि इस गड़बड़ी से आईटीबीपी को 70.56 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
एफआईआर में व्यापारियों का भी नाम
सीबीआई ने पूर्व कमांडेंट और अन्य अधिकारियों के साथ देहरादून के व्यापारियों नरेंद्र आहूजा, विनय कुमार और नवीन कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बीते साल आईटीबीपी ने अशोक कुमार गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। आरोप है कि आईटीबीपी की देहरादून स्थित 23वीं बटालियन के राशन की खरीद में यह गड़बड़ी की गई। जांच में पता चला है कि आईटीबीपी जवानों के राशन की खरीद सेंट्रल पुलिस कैंटीन से ना करके स्थानीय बाजार के दुकानदारों से की गई। साथ ही इसके लिए कोई टेंडर भी नहीं निकाला गया था। एफआईआर के अनुसार, 9.06 लाख रुपये के राशन की खरीद स्थानीय बाजार से की गई थी और इसके बिल निजी दुकानदारों की लेटर पैड पर बनाए गए थे। भुगतान भी नकदी में किया गया।