फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI examines Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey in Anil Deshmukh case

अनिल देशमुख मामला: सीबीआई ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से की पूछताछ, जानें किस मामले किए गए सवाल-जवाब?

Sun, 13 Mar 2022 08:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 13 Mar 2022 08:28 PM IST
सार

अनिल देशमुख से जुड़े मामले में सीबीआई ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से पूछताछ की। गौरतलब है कि सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और अज्ञात अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
CBI examines Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey in Anil Deshmukh case
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने मुंबई के नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से पूछताछ की। शनिवार को हुई इस पूछताछ में सीबीआई ने करीब छह घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए। 

विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि संजय पांडे ने परमवीर सिंह को देशमुख के खिलाफ की गई अपनी शिकायत को लेकर प्रभावित करने का प्रयास किया था। इस मामले में उनसे पूछताछ की गई। इस मामले की सुनवाई बांबे हाईकोर्ट कर रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, सीबीआई ने अनिल देशमुख और अन्य अज्ञात के खिलाफ कथित तौर पर आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपने लोक कर्तव्य के गलत और भ्रष्ट निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद  परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। जिसमें परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने कथित तौर पर एंटीलिया सुरक्षा उल्लंघन मामले में मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई के बार और रेस्तरां से एक महीने में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने के लिए कहा था। इस आरोप के बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed