फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI court extended custody of former WB cabinet minister Partha Chatterjee till December 22 WBSSC Scam

West Bengal: पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ी, विशेष सीबीआई अदालत का फैसला

Mon, 12 Dec 2022 07:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 12 Dec 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
CBI court extended custody of former WB cabinet minister Partha Chatterjee till December 22 WBSSC Scam
पार्थ चटर्जी - फोटो : ANI

कोलकाता की एक विशेष सीबीआई अदालत ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इससे पहले पार्थ चटर्जी ने दावा किया कि ममता बनर्जी नीत पार्टी को कोई भी व्यक्ति किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा सकता। पार्थ की करीबी सहयोगी के आवास से नकदी, जेवर और संपत्ति दस्तावेज बरामद होने के बाद इस साल 23 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर भर्ती घोटाले की जांच कर रहा है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय मामले से जुड़े धन की हेराफेरी के पहलू की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


कोर्ट में सुनवाई के लिए चटर्जी जैसे ही एक वाहन से नीचे उतरे, उनसे विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें भाजपा नेता ने कहा था कि टीएमसी के गिने-चुने दिन ही शेष बचे हैं।  अधिकारी ने यह भी कहा था कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं से जुड़े बड़े घटनाक्रम दिसंबर में होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पार्थ चटर्जी ने जवाब दिया कि कोई भी व्यक्ति टीएमसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा सकता, कोई भी टीएमसी की संभावनाओं को क्षति नहीं पहुंचा सकता। इस बयान से किनारा करते हुए टीएमसी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि टीएमसी को पार्थ चटर्जी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed