फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI conducting searches at around 110 places across 19 States relating to corruption, arms smuggling

भ्रष्टाचार और हथियारों की तस्करी को लेकर सीबीआई की 19 राज्यों में छापेमारी

Tue, 09 Jul 2019 01:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 09 Jul 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
CBI conducting searches at around 110 places across 19 States relating to corruption, arms smuggling
सीबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

देशव्यापी अभियान के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और हथियारों की तस्करी के नए मामलों के सिलसिले में 19 राज्यों में 110 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार सीबीआई ने 30 नए मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, पुणे, जयपुर, गोवा, रायपुर, हैदराबाद, मदुरै, कोलकाता, राउरकेला, रांची, बोकारो, लखनऊ, कानुपर तथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक एवं बिहार में अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिन मामलों में छापेमारी की जा रही है, उनका ब्योरा यह अभियान पूरा होने तक गुप्त रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सीबीआई एक हफ्ते में यह दूसरी बार सघन अभियान चला रही है। ऐसा ही अभियान मंगलवार को बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ चलाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि और ब्योरे का इंतजार है क्योंकि छापेमारी अभियान अभी जारी है और दिन में उसका विस्तार किया जा सकता है। सीबीआई एक हफ्ते में यह दूसरी बार ये अभियान चला रही है। ऐसा ही अभियान मंगलवार को बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed