{"_id":"5b3189e64f1c1b614d8b842d","slug":"cbi-challenge-karti-chidambaram-bail-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को जमानत देने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सीबीआई ने कहा है कि निचली अदालत के समक्ष कार्ति की जमानत याचिका लंबित होने के दौरान हाईकोर्ट को कानूनन उसकी जमानत याचिका पर विचार नहीं करना चाहिए था। सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया कि जमानत के स्टेज पर हाईकोर्ट का साक्ष्यों की गुणवत्ता का विस्तार से विचार करना गलत था।
विज्ञापन
सीबीआई ने कहा कि हाईकोर्ट ने कार्ति को जमानत देने में आरोप की गंभीरता को नजरअंदाज किया। सीबीआई ने कार्ति को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उन्हें 23 मार्च को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने जमानत दे दी थी।
विज्ञापन