CBI: सीबीआई ने BCIL के महाप्रंधक रमित लाला और सलाहकार मोनिका के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, जानें पूरा मामला
सीबीआई ने ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक रमित लाला, सलाहकार मोनिका धवन और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने उन पर विभिन्न मंत्रालयों के सोशल मीडिया और वेबसाइट संबंधी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीसीआईएल) के महाप्रबंधक रमित लाला, सलाहकार मोनिका धवन और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने उन पर विभिन्न मंत्रालयों के सोशल मीडिया और वेबसाइट संबंधी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
प्राथमिकी के मुताबिक, बीईसीआईएल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है जो प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स और कंसल्टेंट्स को कंसल्टेंसी सेवा और समाधान प्रदान करता है। सीबीआई को सूचना मिली थी कि फ्यूजन कॉरपोरेट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक मोनिका धवन ने अपनी बहन चारू खन्ना और कंपनी के निदेशक उसके पिता जेएमपी खन्ना के साथ मिलकर पहले से पूरे हो चुके कामों के बिलों की मंजूरी देने और विभिन्न मंत्रालयों व सरकारी विभागों की विभिन्न निविदाओं (टेंडर) के लिए रमित लाला का पीछा किया।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एजेंसी को यह भी सूचना मिली कि खन्ना ने न केवल कारोबारी मामलों के प्रबंधन में धवन की मदद की बल्कि लोक सेवकों के साथ रिश्वत के पैसे के लिए बातचीत करने और रिश्वत मांगने वालों को भुगतान करने में भी मदद की। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लाला सहित अधिकारियों को रिश्वत देकर वर्क ऑर्डर और टेंडर देने और अपनी कंपनी के लंबित बिलों की मंजूरी में तेजी लाने में मदद करने के लिए मिलकर काम किया।
इसके अनुसार, धवन ने हाल ही में लाला से यह सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया कि उनकी कंपनी को जल शक्ति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय से संबंधित आदेश मिले, उनसे आग्रह किया कि वे इन कामों में उनकी इसी तरह मदद करें जैसे उन्होंने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का काम दिलाने में उनकी मदद की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.