फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests two officials for illegal exchange of demonetised notes in Bengaluru

नोटों की अदला-बदली के आरोप में धरे गए आरबीआई के दो और अधिकारी

Sat, 17 Dec 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
CBI arrests two officials for illegal exchange of demonetised notes in Bengaluru

नोटबंदी के बाद से यह बात सामने आ रही है कि कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए बैंकों के कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे ही मामले में सीबीआई ने शनिवार को बंगलुरु की आरबीआई शाखा के नकदी विभाग में काम करने वाले सीनियर स्पेशल असिस्टेंट सदानंद नायक और स्पेशल असिस्टेंट एके केविन को गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर बैन किए गए पुराने नोटों को नए नोटों से गैरकानूनी तरीक से बदलने का आरोप है।

विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई ने बेंगलुरु से ही कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप में आरबीआई के एक वरिष्ट अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि सीबीआई ने आरोपियों से करीब 17 लाख कैश भी बरामद किया था।
विज्ञापन


घटना बीते मंगलवार की है। सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बेंगलुरु में आरबीआई शाखा में सीनियर स्पेशल असिस्टेंट के पद पर तैनात के माइकल को कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के कर्मचारियों की मिलीभगत लगा रही सरकार के सपने में पलीता

CBI arrests two officials for illegal exchange of demonetised notes in Bengaluru

आरबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोपी दलालों के साथ मिलकर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम कर रहे थे। सीबीआई ने एसबीआई मैसूर में 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में दो लोगों का गिरफ्तार किया था।

नोटबंदी के बाद से अब तक कई जगहों पर छापेमारी में करोड़ों की रकम के नए नोट भी बरामद किए जा चुके हैं। हाल ही में एक निजी बैंक का नाम भी जोरशोर नोटों के भ्रष्टाचार में सामने आया था। केंद्र सरकार कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मुहिम चला रही है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसी खबरें रुक नहीं रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed