फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests GST council superintendent in bribe case

CBI ने रिश्वत मामले में जीएसटी परिषद के अधीक्षक को गिरफ्तार किया

Thu, 03 Aug 2017 09:15 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Thu, 03 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
CBI arrests GST council superintendent in bribe case
CBI ने रिश्वत मामले में जीएसटी परिषद के अधीक्षक को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उच्च अधकार प्राप्त माल एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद के अधीक्षक को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने अपने एक करीबी सहयोगी के जरिये रिश्वत ली। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने कल शाम अधीक्षक मनीष मल्होत्रा और कथित बिचौलिया मानस पात्रा को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


यह संभवत: पहला मामला है जब जीएसटी परिषद के किसी अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। यह आरोप है कि पूर्व में केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में नियुक्त मल्होत्रा भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल था। वह निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्चवत लेता रहता था।
विज्ञापन


जांच एजेंसी को यह पता चला कि मल्होत्रा की तरफ से पात्रा लोगों से संपर्क करता और तिमाही या मासिक आधार पर रिश्वत लेता था। सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार पात्रा रिश्वत की राशि अपने कोष में जमा करता और बाद में उसे मल्होत्रा की पत्नी शोभना के एचडीएफसी बैंक खाते और बेटी के आईसीआईसीआई बैंक खाते में भेजता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार सीबीआई को यह पता चला था कि पात्रा कल मल्होत्रा के निवास पर जा कर धन-राशि के साथ कुछ कागज सौंपने वाला था जिसमें रिश्वत प्राप्तियों के बारे में पूरा ब्योरा होगा। उसने कहा कि सीबीआई ने परिसर की तलाशी ली और मल्होत्रा तथा पात्रा को रिश्वत की राशि तथा कुछ दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed