{"_id":"610bce728ebc3ebcae6a24ec","slug":"cbi-approaches-bombay-hc-says-maharashtra-govt-is-not-co-operating-in-anil-deshmukh-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: महाराष्ट्र सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप, अनिल देशमुख मामले की जांच कर रही सीबीआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप, अनिल देशमुख मामले की जांच कर रही सीबीआई
Thu, 05 Aug 2021 05:11 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:11 PM IST
सार
सीबीआई ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। इस दौरान सीबीआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि इस संबंध में उच्च न्यायालय आदेश जारी कर चुका है।
विज्ञापन
अनिल देशमुख
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि राज्य सरकार के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा सीबीआई ने मुंबई पुलिस के एक एसीपी द्वारा सीबीआई अधिकारी को धमकी देने की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। इस दौरान सीबीआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि इस संबंध में उच्च न्यायालय आदेश जारी कर चुका है। इसके अलावा सीबीआई का आरोप है कि मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस के एसीपी ने हमारे एक अधिकारी को धमकी दी।
विज्ञापन
CBI approaches Bombay HC & says that Maharashtra govt is not co-operating with CBI team investigating the Anil Deshmukh case despite clear orders from HC. CBI through ASG alleges in the court that instead of co-operating, a Mumbai ACP is threatening CBI officer probing this case pic.twitter.com/vIMFmWfNKa
— ANI (@ANI) August 5, 2021
विज्ञापन
अनिल देशमुख पर यह है आरोप
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है। ऐसे में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में ईडी की ओर से कई समन जारी किए गए, लेकिन देशमुख हाजिर नहीं हुए। इसके अलावा सीबीआई भी अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है।