{"_id":"69e6af6103f310d223053683","slug":"cbi-action-against-cyber-crime-arrest-thousands-fake-sim-provider-from-guwahati-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 हजार से अधिक फर्जी सिम लेने वाला गुवाहाटी से गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 हजार से अधिक फर्जी सिम लेने वाला गुवाहाटी से गिरफ्तार
Tue, 21 Apr 2026 04:27 AM IST
Nitin Gautam
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:27 AM IST
सार
देश में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने 10 हजार से ज्यादा फर्जी सिम उपलब्ध कराए। आरोपी को साइबर अपराध के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने साइबर अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए असम की राजधानी गुवाहाटी से एक अहम साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। उसने अवैध तरीके से 10,000 से अधिक सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उबैद उल्लाह पिछले साल अगस्त से फरार था और उसे रविवार तड़के पकड़ा गया।
जांच में सामने आया कि वह अवैध सिम कार्ड का एग्रीगेटर था और उसने करीब 67 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों के जरिये पीओएस एजेंटों को ट्रांसफर किए थे, ताकि बड़ी संख्या में फर्जी सिम हासिल किए जा सकें। सीबीआई के मुताबिक, इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल फर्जी डिजिटल गिरफ्तारी, लोन घोटाले और निवेश धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-5 के तहत की गई, जिसके जरिये देशभर में साइबर अपराध के नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस मामले में अब तक 8 राज्यों में 45 स्थानों पर कार्रवाई कर 10 पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया जा चुका है।