{"_id":"61a813f14342663afd226ef3","slug":"cbdt-income-tax-department-raided-jaipurs-bullion-trader-caught-black-money-of-500-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीडीटी : जयपुर के सराफा कारोबारी पर आयकर विभाग ने मारा छापा, 500 करोड़ की काली कमाई पकड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीडीटी : जयपुर के सराफा कारोबारी पर आयकर विभाग ने मारा छापा, 500 करोड़ की काली कमाई पकड़ी
Thu, 02 Dec 2021 06:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:01 AM IST
सार
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि 23 नवंबर को आयकर अधिकारियों ने जयपुर का सराफा समूह के यहां करीब 50 ठिकानों पर छापा मारा और 4 करोड़ की नकदी, 9 करोड़ के गहने जब्त किए।
विज्ञापन
income tax department
- फोटो : wiki
विस्तार
आयकर विभाग ने जयपुर के एक सराफा समूह के यहां छापा मारकर 500 करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी है। यह समूह गहनों व रंगीन नगों का निर्माण व निर्यात करता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि 23 नवंबर को आयकर अधिकारियों ने करीब 50 ठिकानों पर छापा मारा और 4 करोड़ की नकदी, 9 करोड़ के गहने जब्त किए।
विज्ञापन
सीबीडीटी के मुताबिक, अब तक की जांच में 500 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला है, इसमें 72 करोड़ रुपये की अघोषित आय को समूह ने स्वीकार भी किया है। यह समूह नगों का कच्चा माल अफ्रीकी देशों से निर्यात करता है और उसे यहां तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
कटे और पॉलिश किए गए पत्थरों की उपज को दबा दिया जाता है और इसका एक हिस्सा नकद में बेचा जाता है, जिससे बेहिसाब आय उत्पन्न होती है जिसे बहीखातों में दर्ज नहीं किया जाता। समूह इस बेहिसाब आय को फिर एक वित्त दलाल के माध्यम से नकद कर्ज देकर उस पर मोटा ब्याज कमाता है। आयकर टीमों ने समूह के ठिकानों से सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन