फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   catholic bishops council Church condemns Kerala Minister remarks on Christian priests who attended PM Modi eve

Kerala: चर्च ने मंत्री चेरियन पर साधा निशाना, पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए पादरियों पर उठाए थे सवाल

Mon, 01 Jan 2024 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jan 2024 02:29 PM IST
सार

पीएम मोदी ने क्रिसमस के मौके पर अपने आवास पर ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान कई पादरी और ईसाई समुदाय के जाने माने लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस पर केरल सरकार के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने सवाल उठाया था।

विज्ञापन
catholic bishops council Church condemns Kerala Minister remarks on Christian priests who attended PM Modi eve
साजी चेरियन - फोटो : ANI

विस्तार

कैथोलिक चर्च ने सोमवार को केरल सरकार के मंत्री साजी चेरियन की उस टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें चेरियन ने क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले पादरियों पर सवाल उठाए थे। केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल के प्रवक्ता फादर जैकब पालकापिल्ली ने चेरियन के बयान की आलोचना की और कहा कि उच्च पदों पर बैठे लोगों को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन


कैथोलिक बिशप काउंसिल ने मंत्री साजी चेरियन की आलोचना की
इस पर केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल के प्रवक्ता फादर पालकापिल्ली ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां का यह काम नहीं है कि वह इसाईयों के राजनीतिक मामलों को तय करें। पालकापिल्ली ने कहा कि क्रिसमस का कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजित किया था और इसमें देश में ईसाई समुदाय के योगदान पर चर्चा की गई। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने देश के ईसाई समुदाय की देश की आजादी की लड़ाई में भूमिका की तारीफ की थी। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके योगदान को सराहा। पीएम मोदी ने माना कि जीसस क्राइस्ट के मूल्यों में दया और न्याय का बढ़ावा मिलता है और उनकी सरकार का भी यह एक सिद्धांत है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के कार्यक्रम पर केरल सरकार के मंत्री ने उठाए थे सवाल
बता दें कि पीएम मोदी ने क्रिसमस के मौके पर अपने आवास पर ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान कई पादरी और ईसाई समुदाय के जाने माने लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस पर केरल सरकार के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने अलप्पुझा में सीपीआई(एम) के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा था कि 'जब पादरियों को केक और अंगूर की शराब परोसी गई तो वे अपने ही समुदाय के लोगों को मणिपुर में निशाना बनाने के मुद्दे की प्रधानमंत्री से चर्चा करना भूल गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed