फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cast census congress mp rahul gandhi press conference on ccpa in delhi

Rahul Gandhi: जाति जनगणना के फैसले का राहुल गांधी ने किया समर्थन, पूछा- टाइमलाइन बताए सरकार?

Wed, 30 Apr 2025 07:29 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 07:29 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनगणना में जाति गणना के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना में कराए गए जाति सर्वेक्षण का जिक्र कर कहा कि वे सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। सरकार जाति गणना की टाइमलाइन बताए।

विज्ञापन
Cast census congress mp rahul gandhi press conference on ccpa in delhi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेस कर केंद्र सरकार के जाति जनगणना करने के फैसले की तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि, हम जाति जनगणना कराए जाने का समर्थन करते हैं। लेकिन सरकार हमें बताए कि सरकार किन दिन तक जाति जनगनणा कराएगी। इसके साथ राहुल गांधी ने जनगणना के लिए बजट आवंटित करने की भी मांग की है।

केंद्र सरकार जल्द से जल्द टाइमलाइन घोषित करे 
राहुल गांधी ने कहा कि  हमने संसद में कहा था कि हम जाति जनगणना करवाएंगे। हमने यह भी कहा था कि हम 50 फीसदी की सीमा को खत्म करेंगे, जो कृत्रिम दीवार है। नरेंद्र मोदी कहते थे कि सिर्फ चार जातियां (गरीब, मध्यम वर्ग, अमीर और बहुत अमीर), होती हैं। लेकिन इन चारों के भीतर भी कौन कहां खड़ा है, यह जानने के लिए जातिगत आंकड़े जरूरी हैं। जाति जनगणना पहला कदम है, लेकिन हमें इससे आगे भी बढ़ना होगा। पता नहीं क्या हुआ लेकिन अचानक 11 साल बाद जाति जनगणना की घोषणा कर दी गई। हम इसका पूरा समर्थन करते हैं लेकिन हम एक समयसीमा चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि यह कब तक होगा। यह पहला कदम है। 

विज्ञापन


Caste Census: क्या है जातिगत जनगणना, यह होती कैसे है? जानें इससे जुड़ा पूरा इतिहास और विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना जाति जनगणना में एक मॉडल बन गया है और यह एक खाका बन सकता है। हम जाति जनगणना की रूपरेखा तैयार करने में सरकार को अपना समर्थन देते हैं... दो उदाहरण हैं - बिहार और तेलंगाना और दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर है। 

 

तेलंगाना मॉडल को अपनाने की दी सलाह 
तेलंगाना में कराए गए जाति सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने विशेषज्ञों की टीम बनाई है। बंद कमरे में बैठकर नौकरशाहों ने इसकी नीति नहीं बनाई। जनता के बीच जाकर पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। जातीय जनगणना को डिजाइन करने में हम सरकार की पूरी तरह मदद करेंगे। राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को सामाजिक न्याय की दिशा में पहला कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को समझने और नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जनगणना के बजट का आवंटन करे सरकार- राहुल
राहुल गांधी ने सरकार से जनगणना के पैसों के आवंटन की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए बजट आवंटन किया जाना चाहिए और तारीख की घोषणा की जानी चाहिए। इसके साथ ही हम लोगों की जनगणना चाहते हैं, नौकरशाहों की नहीं। बंद कमरे में बैठकर जनगणना की रूपरेखा तैयार ना की जाए।

 निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू हो 
राहुल गांधी ने कहा कि सरकारी संस्थानों की तरह ही निजी संस्थानों में भी आरक्षण लागू होना चाहिए। सामाजिक न्याय केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि निजी क्षेत्र में भी समान अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed